Almora News: 'कम पानी, सीमित संसाधनों में उग जाते हैं मोटे अनाज'
अल्मोड़ा, नवम्बर 22 -- Almora News: अल्मोड़ा। भाकृअनुप- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से मोटे अनाजों पर हुए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। वैज्ञानिकों ने कहा कि मोटे अनाज कम पानी और सीमित संसाधनों में भी अच्छा उत्पादन देते हैं। 'श्री अन्न की उन्नत उत्पादन तकनीक, मूल्य संवर्धन एवं संरक्षित खेती' पर हुए कार्यक्रम में किसानों को मोटे अनाजों के पोषण सुरक्षा में महत्व, उच्च उपजशील प्रजातियों, पादप सुरक्षा, मूल्यवर्धित उत्पाद व व्यंजन विधियां, कटाई उपरांत प्रबंधन आदि का प्रशिक्षण दिया। निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने पोषण व खाद्य सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन की वर्तमान परिस्थियों में मोटे अनाजों का महत्व बताया। कहा कि यह फसलें छोटे किसानों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं। यह भी पढ़ें- Almora News: बारिश पर निर्भर क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.