अल्मोड़ा, अक्टूबर 15 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की ओर से गुरूवार को सफेद छड़ी सुरक्षा दिवस मनाया गया। यहां आमलोगों को दिव्यांगों के प्रति संवेदना रखते हुए उनकी स्वतंत्रता और अधिकारों का सम्मान करने की बात कही गई। साथ ही दो वरिष्ठ दिव्यांगों को सम्मानित भी किया गया। मुख्यालय स्थित राजकीय संग्रहालय के सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की जिला उपशाखा की ओर से सफेद छड़ी सुरक्षा दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। विभिन्न वक्ताओं ने यहां दृष्टि दिव्यांगों के अधिकारों के बारे में लोगों को बताया और आमलोगों से संवेदना रखते हुए उन्हें सहयोग देने और सशक्तिकरण में सहायता करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...