Almora News: 'अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाएं'
अल्मोड़ा, जुलाई 8 -- Almora News: शुभम कपकोटी, लमगड़ा। सेवा पखवाड़ा के तहत लमगड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शहरफाटक परिसर में बहुद्देशीय शिविर लगा। शिविर में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने की बात कही। शहरफाटक में लगे शिविर का कुल 13 सौ लोगों ने लाभ उठाया। बाल विकास विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट, डेयरी विकास विभाग ने 70 हजार रुपये का पशु क्रय अनुदान, चार दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट व पशुपालन विभाग ने ब्रॉयलर फार्म योजना तहत एक लाभार्थी को 15 हजार, बकरी पालन योजना के तहत 51 हजार रुपये और आठ पशुपालकों को पशु औषधि किट वितरित की। यह भी पढ़ें- Munger News: सहयोग शिविर जमालपुर प्रंखड में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, एक माह में समाधान का दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.