Almora News: आठ परिवार रिश्तेदारों के घर, पांच स्कूल में विस्थापित
अल्मोड़ा, सितम्बर 5 -- Almora News: धौलछीना। दियारी ग्राम सभा के तोक सगबाड़ा में मकानों पर खतरा मंडराने की शिकायत मिलने पर एसडीएम संजय कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आठ परिवारों को रिश्तेदारों के घर तो पांच को प्राथमिक स्कूल दियारी में शिफ्ट कर दिया गया है। दियारी गांव के सगबाड़ा तोक में बाखली का आंगन चार से पांच फीट नीचे धंस गया थाा। भू-धंसाव से घरों पर भी खतरा मंडरा रहा था। ग्रामीण भय के साए में जी रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर गुरुवार रात एसडीएम संजय कुमार प्रभावित स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण कर पीड़ितों का हाल जाना। राजस्व व तहसील प्रशासन को तत्परता से राहत व पुनर्वास कार्य करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को 13 परिवारों को अस्थाई तौर पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया। इनमें से आठ परिवारों ने अपने रिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.