Almora News: होमस्टे योजना में छह की जगह आठ कमरे बना सकेंगे
अल्मोड़ा, नवम्बर 7 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। पर्यटन को बढ़ावा और लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लागू की गई दीनदयाल उपाध्याय आवास गृह (होमस्टे) योजना में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। अब संचालक अधिकतम आठ कमरों के होम स्टे का निर्माण कर सकेंगे। दीनदयाल उपाध्याय आवास गृह योजना के तहत अधिकतम 30 लाख रुपये तक के निवेश पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। अब तक योजना के तहत संचालक सिर्फ छह कमरों का ही निर्माण कर सकते थे, लेकिन अब कमरों की संख्या में दो की बढ़ोत्तरी की गई है। अब संचालक आठ कमरों में पर्यटकों को ठहरा सकेंगे। जबकि पूरे होमस्टे में बेडों की कुल संख्या 24 से अधिक नहीं होगी। कमरों की संख्या बढ़ने से संचालकों को इसका लाभ मिलेगा। अधिक पर्यटकों के रहने से उनकी आजीविका में भी बढ़ोत्तरी होगी। उपनिदेशक पर्यटन प्रदीप कुमार गौतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.