Almora News: होटलों और गेस्ट हाउसों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था परखी
अल्मोड़ा, नवम्बर 26 -- Almora News: रानीखेत। अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए अग्निशमन विभाग ने होटलों और गेस्ट हाउसों का निरीक्षण किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के नेतृत्व में फायर स्टेशन की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउसों में फायर रिस्क निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन निकास मार्गों की जांच की गई। अधिकारियों ने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी उपयोगिता का जायजा लेते हुए संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को आग की घटनाओं की रोकथाम के उपाय बताए। साथ ही अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग और आपात स्थिति में पर्यटकों एवं अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.