अल्मोड़ा, जुलाई 8 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस का ऑपरेशन मर्यादा के तहत अभियान जारी है। इसके तहत चौखुटिया में कोतवाल अशोक कुमार और दन्या में एसओ दिनेश नाथ महंत ने जगह-जगह छापेमारी की। इस दौरान चौखुटिया के पैली टोईया में शांति भंग करने पर दो के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा दन्या में छह लोग शराब पीकर हुड़दंग काटते हुए मिले। इनके खिलाफ भी पुलिस ने धारा 81 के तहत कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...