Almora News: हाथी ने बीच सड़क पर डाला डेरा, वाहनों के थमे चक्के
अल्मोड़ा, नवम्बर 21 -- Almora News: सल्ट। मोहान के पास कुमेरिया में गुरुवार रात एक हाथी ने बीच सड़क पर डेरा डाल दिया। हाथी के आने से करीब एक घंटे तक यात्री अधर में फंसे रहे। काफी इंतजार के बाद जब हाथी नहीं उठा तो तो यात्रियों की ओर से खूब हो-हल्ला किया गया। तब जाकर हाथी जंगल की ओर निकला और यातायात सुचारू हो पाया। मोहान वन क्षेत्र में हाथी कॉरिडोर होने से आए दिन यहां हाथियों की आवाजाही बनी रहती है। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक हाथी जंगल से निकलकर मोहान-भतरौंजखान मार्ग के कुमेरिया के पास सड़क के बीचों-बीच आकर रुक गया। हाथी को सामने देख मार्ग से गुजर रहे यात्री दहशत में आ गए। हाथी के काफी देर तक सड़क पर डटे रहने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह थम गई। हाथी के हमले की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां सुरक्षित दूरी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.