Almora News: हाईवे पर गिरे पेड़ का यात्रियों ने हटाया
अल्मोड़ा, जुलाई 11 -- Almora News: गणेश जाशी, चौखुटिया। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजरानी और सिमलखेत के बीच टनडोई में पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इसके चलते लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। यात्रियों व स्थानीय नागरिको ने पेड़ काटकर हटाया गया। गेवाड़ विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने बताया कि दोपहर लगभग दो बजे दो पेड़ गिर गये। बताया कि इसकी जानकारी जेसीबी ऑपरेटर दी गई। समय पर नहीं पहुंचने के चलते यात्रियों, स्थानीय नागरिकों की मदद से पेड़ों को हटाया गया। लगभग एक घंटा यातायात बाधित रहा। यह भी पढ़ें- Champawat News: पूर्णागिरि मोटर मार्ग पेड़ गिरने से बंद हुआ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.