अल्मोड़ा, जुलाई 16 -- Almora News: द्वाराहाट। विजयपुर के कत्यूर खली में गुरुवार से पारंपरिक कत्यूरी बैसी शुरू हुई। भावेश राणा, निशांत रौतेला, सूरज सिंह व राजेन्द्र सिंह चार युवा भगत 11 दिवसीय बैसी में बैठे। इससे पूर्व ढोल-नगाड़े, निशानों के साथ कत्यूर थान विजयपुर से कत्यूरखली के लिए यात्रा निकाली। कत्यूरखली में कलश स्थापना, अखंड दीप प्रज्वलन, पूजा-अनुष्ठान आदि धार्मिक अनुष्ठान हुए। जागर में देवताओं का अवतरण कराया गया। बैसी में बैठे भगत आदि 25 जुलाई को कत्यूरी राजमाता जिया की विजय स्थली चित्रशिला घाट रानीबाग में महास्नान व पूजा अर्चना में जाएंगे। 26 जुलाई को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों व भंडारे के साथ इसका समापन होगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: फुहारों के बीच निकली भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...