Almora News: हमलवार बंदरों के आतंक के साथ गुलदारों की दहशत
अल्मोड़ा, नवम्बर 28 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर के विभिन्न वार्डों से लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक बंदरों और गुलदारों की सक्रियता ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन में जहां आवासीय कॉलोनियों और बाजारों में बंदरों के झुंड राहगीरों पर झपट रहे हैं, वहीं शाम ढलते ही गुलदार आबादी में धमक रहे हैं। इससे लोगों का सुबह की सैर पर निकलना और रात में घरों से बाहर जाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। नगर क्षेत्र में बंदरों की समस्या नई नहीं है। आए दिन बंदरों के हमलों की खबरें आम हैं। इससे विशेषकर महिलाएं और बच्चे घरों के भीतर ही दुबकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वहीं, अब नगर के दुगालखोला, लक्ष्मेश्वर, खत्याड़ी, धारानौला, पांडेखोला, एनटीडी, धार की तूनी, रानीधारा, कैंट, दुगालखोला, पुलिस लाइन और जोशीखोला जैसे वार्डों के साथ ही शहर से सटे माल गांव, सैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.