अल्मोड़ा, नवम्बर 3 -- Almora News: शुभम कपकोटी, लमगड़ा। अटल उत्कृष्ट राइंका लमगड़ा के प्रधानाचार्य त्रिभुवन कुमार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर सम्मान के साथ विदाई दी। इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और अभिभावकों ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। यहां ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ तिवारी, बीईओ प्रेमा बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष हरीश कपकोटी, पीटीए मदन रावत, अमर प्रकाश, दीपक मलड़ा, शिवलाल, मीना आर्या, ममता नायक, नीता सुठा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...