अल्मोड़ा, सितम्बर 22 -- Almora News: रणजीत मेहरा, स्याल्दे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को स्याल्दे व भाकुड़ा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। यहां स्याल्दे मंडल में विनोद मेहरा व भाकुड़ा मंडल में श्याम सुंदर सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। दोनों मंडलों के बूथ कमेटियों का भी विस्तार हुआ। यहां ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष सुंदर सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख सल्ट विक्रम रावत, गंगा पंचोली, दीपा बंगारी, गंगा देवी, महेश नेगी, भुवन मनराल, जितेंद्र रजवार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...