Almora News: स्याल्दे के नौ गांवों में गुलदार की दहशत में लोग
अल्मोड़ा, अक्टूबर 10 -- Almora News: स्याल्दे। ब्लॉकों में लगातार बढ़ रही बाघ और गुलदार की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। स्याल्दे के जैखाल, मानिला, तामाढोन, लालनगरी, लखनपुर, नेगाड़, परसोला, बनदराड़ और कल्याणपुरी सहित विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने स्कूली बच्चों के अलावा ग्रामीणों को अलर्ट किया। ब्लॉक के रिहायशी इलाकों और खेतों में गुलदार दिखाई देने वन विभाग हरकत में आ गया है। वन क्षेत्राधिकारी जौरासी आशुतोष जोशी ने बताया कि वन्यजीवों की आमद की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की विशेष टीम संबंधित संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार दिन-रात गश्त कर रही है। गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.