अल्मोड़ा, नवम्बर 3 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में स्नातक की कक्षाओं में ही छात्र स्नातकोत्तर के लिए भी तैयार होंगे। इसके लिए स्नातक तीसरे उन्हें अपने पसंदीदा विषय के दो पेपर देने का मौका भी दिया गया है। इससे संबंधित विषय में उनकी समझ बढ़ेगी और इसका लाभ स्नातकोत्तर करने पर मिलेगा। एसएसजे विवि में नई शिक्षा नीति के तहत डिसिप्लीन स्पेसिफिक इलेक्टिव (डीएसई) की व्यवस्था की गई है। इसमें स्नातक तीसरे सेमेस्द्यटर में छात्रों को उनके तीन मुख्य विषयों यानी डिसिप्लीन स्पेसिफिक कोर्स में से ही अपने पसंदीदा विषय का चयन करना होगा। मुख्य विषयों की तरह ही डीएसई विषय की भी छात्र परीक्षा देंगे और इसे पास करने पर मुख्य विषयों के बराबर ही क्रेडिट भी मिलेंगे। इससे छात्रों को उन टॉपिकों को पढ़ने का अवसर मिलेगा, जिन्हें वह मुख्य विषय के तौर पर नहीं प...