अल्मोड़ा, अगस्त 8 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। जिगोलीतोली क्षेत्र के स्व गोवर्धन तिवारी की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई। राप्रावि में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान परिजनों ने शिक्षकों और बुजुर्गों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में परिवारजनों और क्षेत्रवासियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। स्व तिवारी की ओर से क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए बुजुर्ग भाव-विभोर हो गए। इस दौरान विद्यालय के नन्हें बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। साथ में पौधरोपण भी किया। समापन पर परिजनों ने कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षकों, बुजुर्गों व मातृशक्ति को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही बच्चों के साथ सामूहिक भोज कराया गया। यहां उनके पौत्...