Almora News: सौहार्द्रपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
अल्मोड़ा, अगस्त 2 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। आगामी चेहल्लुम को देखते हुए रविवार को कोतवाली अल्मोड़ा में पीस कमेटी की बैठक हुई। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने सभी से सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। गोष्ठी में व्यापार मंडल और नगर के नागरिकों की मौजूदगी रही। सभी ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने की बात कही। तय किया गया की चेहल्लुम में निकाले जाने वाले ताजियों की ऊंचाई निर्धारित होगी। इससे अधिक ऊंचाई मान्य नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.