अल्मोड़ा, अक्टूबर 17 -- Almora News: कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। हुकुम सिंह बोरा पीजी कॉलेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र की ओर से दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ। ओरिएंटेशन सत्र में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्रवेश, परीक्षा और पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी दी गई। छात्रों को अध्ययन सामग्री के रूप में पुस्तकें वितरित की गईं। यहां प्राचार्य प्रो. अवनीन्द्र कुमार जोशी, समन्वयक डॉ. कंचन वर्मा, डॉ. महेश चन्द्र, डॉ. हर्षा रावत, डॉ चंद्र प्रकाश वर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियंका जोशी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...