Almora News: सोमेश्वर के तल्ली बाजार में गड्ढों से लोग परेशान
अल्मोड़ा, सितम्बर 4 -- Almora News: कंपर भाकुनी, सोमेश्वर। अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे में सोमेश्वर के तल्ली बाजार में सड़क में बने गड्ढों से दुकानकदार, जनता और स्कूली बच्चे परेशान हैं। गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है और सड़क पर चलते वाहनों के टायरों से पानी दुकानों और आम लोगों पर गिरता है। इसके अलावा कई बार दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दुकान संचालक चंदन सिंह बोरा आदि ने लोनिवि से अतिशीघ्र गड्ढों को भरने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यहां पोस्ट ऑफिस, दो बैंकों की शाखाएं, कई स्कूलों और सोमनाथ महादेव मंदिर का रास्ता भी है। लेकिन शिकायत के बाद भी सड़क के गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.