अल्मोड़ा, अगस्त 23 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर दमकल विभाग ने यहां कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के सप्लाई डिपो स्थित पेट्रोल पंप पर जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें सेना के जवानों और पंप के कर्मचारियों ने भी शिरकत की। इस दौरान जवानों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन अधिकारी नरेश जोशी ने अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के बारे में भी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...