Almora News: सुभाष चौक पर दो माह से बंद शौचालय बना परेशानी
अल्मोड़ा, नवम्बर 24 -- Almora News: रानीखेत। नगर के सुभाष चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय पिछले दो माह से बंद पड़े हैं, लेकिन छावनी परिषद अभी तक इन शौचालयों को दुरुस्त नहीं कर सकी है। इस कारण स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को जेब ढीली कर हाईटेक शौचालय का रुख करना पड़ रहा है। सुभाष चौक नगर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण यहां बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक और राहगीर, श्रमिक वर्ग के लोग सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करते हैं। ऐसे में लंबे समय से इनके बंद रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है सार्वजनिक शौचालयों का बंद रहना आम लोगों के लिए असुविधाजनक साबित हो रहा है। नगर के शौचालयों की सफाई तक इस बीच ढंग से नहीं की जा रही है। व्यापारियों ने छावनी परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.