अल्मोड़ा, अगस्त 28 -- Almora News: अल्मोड़ा। श्रमिक श्रम कार्डों के नवीनीकरण और पंजीकरण सीएचसी सेंटरों के माध्यम से भी कर सकते हैं। विभाग ने इसके लिए विभिन्न ब्लॉकों में दस सीएचसी सेंटरों को नामित किया है। सीएचसी में कार्य होने से श्रमिकों को मुख्यालय की दौड़ लगाने से निजात मिली है। जिले में श्रमिकों का पंजीकरण व नवीनीकरण का कार्य भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से किए जाते हैं, लेकिन श्रम कार्डों के पंजीकरण-नवीनीकरण का अधिकार श्रम विभाग के ही पास होने से श्रमिकों को मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...