अल्मोड़ा, जुलाई 31 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। रानीधारा स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में श्रीमद कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के मुताबिक दो अगस्त को सिद्धि नौला से मंदिर तक कलश यात्रा निकलेगी। तीन अगस्त को गणेश पूजन, पचांग कर्म के बाद कथा वाचक पंकज जोशी प्रवचन सुनाएंगे। दस अगस्त को व्यास व पुस्तक पूजा के बाद भंडारा लगाया जाएगा। बताया कि कथा वाचन प्रतिदिन अपराह्न दो से शाम छह बजे तक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...