Almora News: सिटी मांटेसरी में इंटर हाउस वॉलीबॉल शुरू
अल्मोड़ा, जुलाई 15 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। गनियाद्योली स्थित जे एंड जे सिटी मांटेसरी उमावि में इंटर हाउस वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे ने किया। पहले दिन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, सामंजस्य और उत्साह का परिचय देते हुए तालियां बटोरीं। खेल प्रभारी दीपक सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। लीग चरणों में श्रेष्ठ टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों से अनुशासन और मेहनत की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.