अल्मोड़ा, अगस्त 13 -- Almora News: अल्मोड़ा। मां नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय सावन मेले का गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। महिला कल्याण संस्था की ओर से आयोजित मेले के दूसरे दिन महिला टीमों के मनमोहक पारंपरिक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दो दिवसीय मेले के अंतिम दिन नंदा देवी परिसर में भीड़ उमड़ी। मुख्य आकर्षण महिलाओं और बच्चों के बीच आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं रहीं, जिनमें स्थानीय प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कुमाउनी और लोक नृत्यों की शानदार छटा बिखेरी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: फोवा का रंगारंग कार्यक्रम में भारती कुमार बनीं सावन क्वीन यह भी पढ़ें- महिलाओं को संस्कृति, खेती और आजीविका की मुख्य धुरी बताया, 10 क...