अल्मोड़ा, अक्टूबर 7 -- Almora News: चौखुटिया। क्षेत्र की समस्याओं के निदान को कार्रवाई नहीं होने पर छठे दिन भी गेवाड़ विकास समिति आंदोलन पर डटी हुई है। आरोप लगाया कि सरकार की कार्रवाई सिर्फ आश्वासनों तक ही सीमित है। धरातल पर अब भी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। बुधवार को भी रामगंगा आरती घाट पर प्रदर्शन कर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले तीन साल से क्षेत्र की मांगों के लिए समिति आंदोलन कर रही है, लेकिन इसके बावजूद ना ही कॉलेज में बीएससी-बीकॉम को स्वीकृति मिली है। ना ही पीजी का दर्जा दिया जा सका है। पॉलीटेक्निक व केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं किया गया। कहा कि क्षेत्र की उपेक्षा के कारण ही लोगों को आज आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर होन...