Almora News: साइबर सुरक्षा जागरूकता दिवस मनाया
अल्मोड़ा, नवम्बर 5 -- Almora News: अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में साइबर जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यकारी निदेशक डॉ. निर्मल कुमार हेडाऊ के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए साइबर सेल के सहयोग से ऑनलाइन व्याख्यान हुआ। साइबर सेल के सौरभ ग्वासाकोटी ने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं डिजिटल सुरक्षा से संबंधित जानकारियां साझा कीं। बताया कि सतर्कता और सावधानी बरतकर साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। यहां डॉ. कुशाग्रा जोशी, देवेन्द्र सिंह कार्की रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.