Almora News: सल्ट में पुलिस ने टैक्सी से बरामद किया 38 किलो गांजा
अल्मोड़ा, अक्टूबर 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। पुलिस ने बुधवार को चिमटाखाल तिराहे पर टैक्सी कार से 38 किलो से भी अधिक गांजा बरामद किया। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। टैक्सी कार को भी सीज कर दिया गया है। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके नेसभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग कर गांजा चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में चिमटाखाल तिराहे पर पुलिस कर्मी चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक टैक्सी वाहन से दो प्लास्टिक के कट्टों में 17.56 और 20.66 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान नैनीताल जिले के नाथूजाला कोटाबाग निवासी 29 वर्षीय जगत सिंह मेहरा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.