अल्मोड़ा, सितम्बर 30 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। व्यापार मंडल ने बुधवार को डीएम से मुलाकात कर बाजार की व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याओं को बताया। व्यापारियों ने जिला पंचायत से सरकारी विभागों के स्थानांतरण के विषय पर चिंता व्यक्त की। चेतावनी दी कि यदि कोई भी अन्य विभाग बाजार क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किए गए तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम से कहा कि कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के मुख्य बाजार क्षेत्र से बाहर जाने के कारण स्थानीय व्यापार पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सरकारी दफ्तरों के हटने से आम जनता, कर्मचारियों और आगंतुकों की आवाजाही कम हो गई है, जिसका सीधा असर दुकानदारों की आजीविका पर पड़ रहा है। कहा कि पहले भी झूठे आश्वासन देकर कलेक्ट्रेट का स्थानांतरण किया गया, जिस...