अल्मोड़ा, सितम्बर 9 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। कलेक्ट्रेट में डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में स्टाफ बैठक हुई। इसमें राजस्व वसूली, पट्टा आवंटन और विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा हुई। तहसीलों में लंबित पड़े राजस्व मामलों और भूमि पैमाइश के प्रकरणों पर नाराजगी जताई। बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को तुरंत हटाएं। डीएम ने सभी तहसीलों के पट्टा आवंटन रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि आपदा राहत राशि के वितरण में किसी भी प्रकार की वित्तीय लापरवाही या देरी मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फील्ड मैपिंग बढ़ाने और हर हफ्ते संबंधित मामलों की प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने को कहा है।स्पष्ट किया क...