अल्मोड़ा, अगस्त 19 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने समस्याओं को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। पांच सूत्रीय समस्याओं के निदान की मांग की। यहां जिलाध्यक्ष डीके जोशी, मंत्री रजनीश जोशी, जिला फार्मेसी अधिकारी हीरा सिंह परिहार, फार्मेसी अधिकारी संजय प्रकाश रहे। बताया कि 25 अगस्त तक ब्लॉक से लेकर प्रांत के अधिकारी स्वास्थ्य मंत्री, राज्य सरकार व महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ व परिवार कल्याण उत्तराखंड को ज्ञापन भेजेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...