Almora News: सड़क के गड्ढे भरने को कांग्रेसियों का प्रदर्शन
अल्मोड़ा, सितम्बर 3 -- Almora News: सोमेश्वर, संवाददाता। चौराहे की बदहाल सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों के विरोध में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। विरोध दर्ज कराते हुए चौराहे पर खुद गड्ढे भरने का कार्य किया। सरकार और स्थानीय विधायक कैबिनेट मंत्री पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू भट्ट की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के मुताबिक जिस विधानसभा की जनता ने विधायक को मंत्री बनाया, उसी के मुख्य चौराहे की हालत बेहद चिंताजनक है। सरकार ने विकास के नाम पर सड़कों में इतने गड्ढे कर दिए हैं कि अब विपक्ष को इन्हें भरना पड़ रहा है। आने वाले समय में जनता का आशीर्वाद मिला तो सोमेश्वर के विकास में सरकार की ओर से छोड़े गए हर गड्ढे को कांग्रेस भरेगी। कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.