Almora News: सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
अल्मोड़ा, अक्टूबर 19 -- Almora News: अल्मोड़ा। आघार-मटेला सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों के लिए आवागमन करना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से सड़क को सुधारने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि दस गांवों को जोड़ने वाली आघार-मटेला सड़क 15 साल पहले सड़क बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन अब तक सड़क पर डामरीकरण भी नहीं हो सका है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि छोटे वाहन भी नहीं चल पाते हैं। ग्रामीण दूध बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं, लेकिन सड़क खराब होने से दूध और अन्य उत्पादों को बाजार भी पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है।यूकेडी डेमोक्रेटिक युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.