अल्मोड़ा, जुलाई 24 -- Almora News: अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में प्रमुख सड़कों पर बने ब्लैक स्पॉट्स को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सुधारात्मक कार्यों, क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियरों की मरम्मत और रिफ्लेक्टर लगाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने एनएच और लोनिवि के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। निर्देश दिए कि तीव्र मोड़ों पर चालकों की दृश्यता प्रभावित करने वाली झाड़ियों की नियमित कटाई की जाए। इसके साथ ही रात के समय होने वाले हादसों को रोकने के लिए संवेदनशील मोड़ों पर चेतावनी संकेतक और रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। बैठक में केवल तकनीकी सुधार...