Almora News: संघर्ष समिति ने दोहराई डीडीए खत्म करने की मांग
अल्मोड़ा, सितम्बर 29 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। डीडीए के विरोध में गांधी पार्क में मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। यहां लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीडीए को पर्वतीय भौगोलिक परिस्थिति के विपरीत बताया और नगर में जल्द से जल्द डीडीए को खत्म करने की मांग की। नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में मंगलवार को में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने डीडीए के विरोध में प्रदर्शन किया। यहां साप्ताहिक प्रदर्शन में उपस्थित लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीडीए को पर्वतीय भौगोलिक परिस्थिति के विपरीत बताते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मैदानी इलाकों के नियम पहाड़ों पर थोप दिए गए हैं, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में भवन निर्माण और नक्शा पास कराना बेहद कठिन हो गया है। आम लोगों की सुविधा के लिए नगर में जल्द से जल्द डीडीए को खत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.