अल्मोड़ा, अगस्त 5 -- Almora News: संजय मठपाल, द्वाराहाट। सैनिक भवन बग्वालीपोखर में पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं की मासिक बैठक हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। यहां अध्यक्ष ललित मोहन नेगी, केंद्रीय महामंत्री सैनिक प्रकोष्ठ देवेंद्र सिंह बिष्ट, कै. सुरेंद्र सिंह, कै. मोहन सिंह, कै. खीम सिंह, विनोद जोशी, उमेश चंद्र, दौलत सिंह, हरि सिंह भंडारी, प्रताप सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...