अल्मोड़ा, अक्टूबर 6 -- Almora News: मोहित कुमार, अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के बख में सोमवार को सीएम श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे स्वास्थ्य शिविर में कुल 127 लोगों की विभिन्न चिकित्सकीय जांचें हुईं। साथ ही श्रमिकों और परिवारजनों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से उचित परामर्श भी मिला। यहां पान बिष्ट, डॉ़ अमनदीप सिंह, मानसी चौधरी, हर्ष, निशा राठौर, जीवन, प्रियंका भट्ट, दिया रावत, रोहित, मनीशा आर्या, मोहित नेगी,अब्दुल करीम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...