Almora News: शीतलखेत में हुआ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम
अल्मोड़ा, सितम्बर 29 -- Almora News: मोहित कुमार, अल्मोड़ा। राइंका शीतलखेत में रिकैप फोर एनडीसी कार्यक्रम के तहत हार्क संस्था देहरादून की ओर से वन पुनर्स्थापना के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यहां जलवायु परिवर्तन पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें अव्वल बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यहां प्रधानाचार्य डीके आर्य, मदन मोहन तिवारी और संस्था से हिमांशु पांडे, विमल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.