अल्मोड़ा, सितम्बर 6 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिला अस्पताल व उप जिला चिकित्सालय रानीखेत में सीएमओ डॉ. हरीश पंत के निर्देशन में नेत्रदान पखवाडा शिविर लगा। शिविर में नेत्र रोग विषेशज्ञ डॉ. अंकिता कुमारी व डॉ. जीवन ने 50 लोगों की आखो की जांच की। साथ ही आवश्यक जानकारी भी दी। दृष्टि संबंधी समस्याओं, मोतियाबिंद, आंखों में संक्रमण, ग्लूकोमा व आंखों की नियमित जांच के महत्व व नेत्रदान का महत्व भी बताया। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने आंखों में किसी प्रकार की समस्या पर स्वयं दवा लेने की बजाय डॉक्टर से परामर्श लेने को कहा। यह भी पढ़ें- नेत्रदान के लिए चलाया जागरूकता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...