Almora News: शिविर में ग्रामीणो को मिला योजनाओं का लाभ
अल्मोड़ा, जुलाई 18 -- Almora News: मुकेश, भिकियासैंण। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत राइंका पंतस्थली में शिविर लगा। विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने शुभारंभ करते हुए लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की। इस दौरान दर्जाधारी हुकम सिंह कुंवर भी थे। शिविर में 43 शिकायतें मिलीं। लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी। यहां सीडीओ रामजी शरण शर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, परियोजना निदेशक कैलाश नाथ तिवारी, बीडीओ जीएस नेगी, सतीश पाण्डेय, दलीप भंडारी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.