अल्मोड़ा, जुलाई 3 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। दिशा कान्वेंट बाल विकास विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटकोट की छात्रा शिवांशी का चयन कक्षा छह के लिए सैनिक स्कूल संविद गुरुकुलम वृन्दावन के लिए हुआ। यह शिवांशी, स्कूल, उसके परिजनों और ग्रामीणों के लिए उपलब्धि है। चयन पर विद्यालय प्रबंधक आंनद किरौला, स्टाफ, माता- पिता ने खुशी व्यक्त की है। साथ ही स्थानीय लोगों ने शिवांशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...