अल्मोड़ा, नवम्बर 23 -- Almora News: रानीखेत। 26 नवंबर को दौलाघट में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लिए व्यावसायिक वाहनों के अधिग्रहण का टैक्सी यूनियनों ने कड़ा विरोध किया है। कुमाऊं टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने कहा कि शादी के सीजन में अधिकांश वाहन पहले से बुक हैं। ऐसे में अधिग्रहण से चालकों की रोजी-रोटी प्रभावित होने के साथ ही आम लोगों और ग्राहकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। यूनियन अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने प्रशासन पर सरकारी भुगतान में अनावश्यक देरी करने और अधिग्रहण से पूर्व यूनियनों से कोई संवाद नहीं करने पर गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि टैक्सी व्यवसाय पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है। अब शादी-ब्याह के सीजन में जब चालकों को कुछ काम मिला है, तो वीआईपी दौरों के नाम पर जबरन दबाव बनाकर वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसे कि...