अल्मोड़ा, नवम्बर 28 -- Almora News: अल्मोड़ा। राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन को देखते हुए परगना मजिस्ट्रेट सदर सीमा विश्वकर्मा की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह दस से दोपहर 12 और अपराह्न दो से शाम चार बजे तक होगी। इसके लिए पॉलीटेक्निक पातालदेवी, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीएमश्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, आर्य कन्या, विवेकानंद इंटर कॉलेज, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम, रैमजे इंटर कॉलेज और पीएमश्री जीजीआईसी केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए हरिद्वार में 52 केंद्र बनाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...