अल्मोड़ा, जुलाई 30 -- Almora News: दन्या। पुलिस ने शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि बुधवार शाम चायखान तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। भनोली रोड पर एक खोखे की तलाशी लेने पर 12 बियर, 20 अग्रेजी शराब के पव्वे, दस अद्धे के साथ 48 टैट्रापैक देसी शराब के बरामद हुए। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पंकज प्रसाद निवासी खुरीगाड दुनाड़ दन्या के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गोदाम से 95 कार्टन बियर और शराब जब्त, एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...