अल्मोड़ा, सितम्बर 20 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही नंदा सुनंदा महोत्सव नगर में परवान चढ़ने लगा है। मां के दर्शनों को सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। वहीं महिलाओं की कीर्तन मंडली माहौल को देवमयी बनाए हुए हैं। रविवार को‌ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बबली माहरा ने लोक संस्कृति को बचाने के लिए सभी एकजुट होने की अपील की। कहा कि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे ने सभी को शुभकामनाएं दी। अंतरविद्यालयी समूह नृत्य प्रतियोगिता में मिशन इंटर कॉलेज प्रथम, जीआईसी द्वितीय और जीजीआईसी तृतीय रहे। विद्यार्थियों की शकुनाखर प्रतियोगिता में जीजीआईसी प्रथम, मिशन इंटर कॉलेज द्वितीय और जीआईसी देवलीखेत तृतीय, महिलाओं की विवाह गीत प्रतियोगिता में शिव मंदिर मातृ शक्ति समू...