अल्मोड़ा, अक्टूबर 7 -- Almora News: अल्मोड़ा। माल रोड स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान संचालक के मोबाइल फोन से कथित रूप से मिली संदिग्ध डिजिटल सामग्री का मामला गरमा गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। साइबर सेल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों से मोबाइल डाटा की गहन जांच कराने और कार्रवाई की मांग की। एसडीएम को सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि पांच अक्तूबर को कार्यकर्ताओं की ओर से पुलिस को एक संदिग्ध मामले की सूचना दी गई थी। आरोप है कॉस्मेटिक की दुकान चालने वाले व्यक्ति के मोबाइल फोन में कई स्थानीय युवतियों की तस्वीरें, चैट स्क्रीनशॉट और अन्य आपत्तिजनक डिजिटल सामग्रियां मिली हैं। आशंका जताई की है कि इस सामग्री का उपयोग दबाव बनाने अथवा ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से किया जा सकता है।...