Almora News: व्यापारियों का पालिका पर अवैध कर वसूली का आरोप
अल्मोड़ा, जुलाई 20 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। नगर पालिका पर अवैध रूप से कर वसूलने का आरोप लगाते हुए चिलियानौला पालिका के व्यापारी भड़क उठे। उनका आरोप है कि करों के बारे में पालिका की तरफ से कोई विज्ञप्ति भी प्रकाशित नहीं की गई थी। व्यावसाय पहले से ही चौपट है। इस संबंध में संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप उचित कार्रवाई की मांग की गई है। यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों का कहना है कि चिलियानौला नगर पालिका दुकानदारों से अवैध रूप से कर वसूल रही है। जबकि इसकी सूचना तक नहीं दी गई। जिस कारण व्यापारियों में भारी आक्रोश है। कहा कि पालिका की तरफ से पहले विज्ञप्ति प्रकाशित की जानी चाहिए थी, इसके अलावा बैठकें बुलाई जानी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, अब साल का कर वसूला जा रहा है。
व्यापारियों की चेतावनी कहा कि यदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.