Almora News: वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश पर कांग्रेस भड़की
अल्मोड़ा, सितम्बर 3 -- Almora News: रानीखेत। पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश पर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कार्यकर्ताओं ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप प्रारूप सात का गलत इस्तेमाल करने की तोहमत मढ़ी। कहा कि बड़े पैमाने पर गलत, भ्रामक और तथ्यहीन आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधानसभा में कई मतदाताओं के खिलाफ प्रारूप- सात के माध्यम से आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जो संबंधित पते पर निवास कर रहे हैं और मतदाता सूची में विधिवत दर्ज हैं। कहा कि गलत आधार पर आपत्तियां दर्ज कराकर पात्र मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किए जा रहे हैं। आरोप हैं कि निर्धारित संख्या से अधिक आपत्तियां प्रस्तुत की जा रही हैं। जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.