Almora News: वैज्ञानिकों ने मृदा संरक्षण, टिकाऊ खेती की दी जानकारी
अल्मोड़ा, अक्टूबर 28 -- Almora News: सोमेश्वर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने सोमेश्वर के लोद गांव का भ्रमण किया। किसानों से खेती के लिए स्थानीय जलवायु के अनुरूप उपयुक्त किस्मों का चयन करने पर जोर दिया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के निर्देशन में चल रहे 'खेत बचाओ अभियान' के तहत हुई कृषक गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने खेतों की उर्वरता बनाए रखने, मृदा स्वास्थ्य में सुधार और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण उपायों पर चर्चा की। नोडल अधिकारी डॉ. कुशाग्रा जोशी ने किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने और कृषि कार्यों को लाभकारी बनाने के लिए उपयोगी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. प्रकाश घासल ने किसानों को जैविक खेती, पोषक तत्व प्रबंधन व वर्मी-कम्पोस्टिंग की उपयोगिता के बारे में बताया और जैविक खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.