अल्मोड़ा, सितम्बर 21 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है, लेकिन इसके पहले ही विवि की वेबसाइट पर नए कुलपति नियुक्त होने की सूचना प्रसारित होने से हड़कंप मच गया। मामला संज्ञान में आने के बाद विवि ने गलत सूचना को वेबसाइट से हटा दिया है। एसएसजे विवि की ओर से वेबसाइट को अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय और इससे जुड़ी अधिक से अधिक जानकारियां आसानी से घर बैठे ही मिल सके। इसका कार्य एक कंपनी की ओर से किया जा रहा है, लेकिन विवि की वेबसाइट पर नए कुलपति के नियुक्त होने की गलत सूचना प्रसारित हो गई। बताया गया कि ऋषिकेश टी. कृष्णन को विश्वविद्यालय के अगले कुलपति के तौर पर नियुक्त किया गया है। प्रो. ऋषिकेश ने निवर्तमान कुलपति की जगह पद संभाला है और वह...